Tuesday, 8 April 2014

जाति-पाति रंग-रूप और पैसा भाग-१

मैं एक बार किसी महात्मा से मिला या यूँ कहें कि अपने कुलगुरु से मिला जो हमेशा मुझे नास्तिक समझते हैं। मैंने उनसे कुछ साधारण से सवाल किये कि जाति-पाति का क्या महत्व है? उन्होंने कहा जाति होता क्या है भगवन ने हमें सिर्फ इंसान बनाया और हम सिर्फ इंसान हैं न हिन्दू न मुस्लमान। मैंने पूछा की क्या यह सिर्फ कहने-सुनने की बातें है या धरातल पे भी है? उन्होंने कहा हाँ बिलकुल है। मैंने फिर पूछा क्या अगर मैं किसी मुस्लिम कन्या से विवाह करूँ तो आपकी मंजूरी होगी? उन्होंने कहा - विवाह स्वजातीय होनी चाहिए।
ठीक यही सवाल मैंने उनके परम शिष्य से पूछा उनका जवाब था - धरातल पे विरले ही देखने को मिलता है लेकिन सच यही है की हम सिर्फ इन्सान हैं। और अगर आप किसी भी कन्या से विवाह करें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
मुझे पता चला की गुरु जी  अपने उस परम शिष्य के लिए कन्या की तलाश में हैं। मैंने जानने की कोशिस की कि उनका मापदंड क्या है किसी कन्या को चुनने का। पता चला कन्या गोरी होनी चाहिए, पढ़ी लिखी होनी चाहिए,  और तो और उन्हें एक चार चक्का गाड़ी की भी दरकार थी। मुझसे रहा न गया मैं फिर उनसे सवाल किया। गुरूजी , आपके मापदंड में गोरी होना क्यों अवश्यक है?  अगर कोई काली या सव्न्ली है तो उसमे उसका क्या दोष? जवाब में वो गुस्सा कर गए- मुझे तुम व्यावहारिकता का ज्ञान मत दो मुझे इस चीज़ की समझ अच्छी है।और आध्यात्मिकता को इससे मत जोड़ो।
मेरे समझ में ये आजतक नहीं आया कि दोनों स्वतंत्र कैसे हो सकते है? आप इस दुनिया में रहते हैं तो व्यावहारिकता से बच नहीं सकते और अगर किसी का खून करना व्यवहारिकता में गलत है तो अध्त्यम इसे सही करार कैसे दे सकती है?
मेरे सवालों का जवाब तो नहीं मिला लेकिन एक सलाह मिली उनके परम शिष्य से कि आप ओशो का अध्यन कीजिये आपको जबाब मिलेगा। ओशो को तो नहीं पढ़ सका अब तक कोशिश जरूर  करूँगा जबाब जानने की।

Saturday, 8 March 2014

Saturday, March 08, 2014

जब भी खुद के साथ वक़्त बिताता हूँ या बिताने का मौका मिलता है तो लगता है जैसे की मैं किसी राह में फंस गया हूँ। ये घर और ये आवाजें उस रात में चलती रेलगाड़ी से बाहर बसे शहरों की तरह लगता है। जहाँ इंसान तो रहते हैं पर कोई जानता नहीं, जो मेरा ठिकाना नहीं है। भूलकर भी उस स्टेसन पर उतरने की गुस्ताखी नहीं करना चाहता। कहीं मुझे इस रस्ते में अनजान लोगों के बीच न रहना पड़े। जो हमारे नहीं हैं। फिर हमारा कौन है? क्या गाँव में बसे चौपाल पे हो रही चर्चाएँ हमारी है या उस माहौल में बच्पनो का बीतना हमारा है ...है नहीं था... हर रिश्तों से एक न एक दिन दुरी बन जाती है... आगे जो बढ़ना है... इसी दुरी को सफ़र करने के बीच का बसा घर लगता है ये... वही गाड़ियों की आवाज भी है, वही सोचने का वक़्त भी है... पर नहीं है तो बस सुनने वाला... वहां भी कौन सुनता था! खुद ही सोची हुई बातें मंजिल आने पे भूल जाते हैं। फर्क बस इतना है कि उस सफ़र की मंजिल पता थी रास्ता नहीं लेकिन इस सफ़र रास्ता पता है मंजिल नहीं...

Sunday, 9 February 2014

गाँव से शहर

एक तरफ जहाँ लोग इतने काबिल या आधुनिक हो गए हैं कि नए नए नियम बनाने लगे हैं और दूसरी तरफ जिन्दगी तो बस गुजारने की इच्छा से जी रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें पैसों की पहचान नहीं है, आधुनिकता का आगाज़ नहीं है; पैसे उनके लिए भी मायने रखती है पर उनकी अपनी एक सीमाएं बंधी है। जहाँ के उस पार सिर्फ इंसानियत है, भाईचारा है, एक दुसरे को जीने देने और खुद भी जीने की ललक है। लेकिन ये सब बदल रहा है, वहां भी इंसानियत खोती जा रही है। कल तक जो पिछली पीढ़ी खेती के अलावे गाँव कस्बों में कुछ और रोजगार करने की सोचते थे और करते थे आज अब की पीढ़ी वहां से निकलती जा रही है। सभी बड़े बड़े शहरों में जा रहे हैं अनजान लोगों के बीच। किसी को जब मैंने बचपन में देखा था याद नहीं फिर वो कभी गाँव वापस आया भी या नहीं। सोचता हूँ मैं आज से 20 साल बाद जब ये बड़े बुज़ुर्ग गुजर जायेंगे तो गाँव कहीं सुना न हो जाये क्योंकि 80% बच्चे तो गाँव छोड़ देते हैं अपने भविष्य के लिए और एक नयी जिन्दगी की जद्दो जिहद में लगे रहते हैं।

Wednesday, 3 July 2013

Random Page; Friday, August 10, 2012

कभी कभी सोचता हूँ कि जिन्दगी कितनी जल्दी बदल जाती है। इक इच्छा थी की मै किसी मुकाम को पाऊं , आज मंजिल नजदीक नज़र आ रही है तो अजीब लग रहा है कि कभी जो मै हर बात के लिए अपने परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहता था, कल मै आत्म-निर्भर हो जाऊंगा।
इक बच्चा जो कभी माँ-बाप की हर इच्छा को मानता है, बड़ा होने पर उसकी कोई इच्छा पूर्ति न होने के कारण उन्ही से बगावत कर बैठता है। एक न एक दिन मै भी अपनी इच्छा पूर्ति करना चाहूँगा, मेरे मन में भी कुछ सपने पल रहे हैं जिसके लिए हो सकता है कि मैं भी ऐसा कदम उठाऊँ... तो क्या जिन्दगी इतनी ही पल किसी का साथ निभाती है जब तक की उसके अपने पंख न हो जाएँ?
कभी-कभी ये भी सोचता हूँ कि आज जो मैं कर रहा हूँ या कल करूँगा , एक न एक  दिन हमारी अगली पीढ़ी -वो भी ऐसा करेंगे उससे अगली पीढ़ी- वो भी एस करेगी। ये तो दूर की बात है, इससे पहले भी तो ऐसा होता आया है तो क्या यही जीवन चक्र है? जिसे हर इंसान पूरा करने कवायत करता रहता है? पीढ़ी दर पीढ़ी थोडा बदलाव थोडा परिवर्तन होता जाता है और एक दिन पुरे ढांचे परिवर्तित हो जाते हैं।
एक पति-पत्नी अपनी सारी जिन्दगी एक साथ गुजारते हैं लेकिन इससे जरा सा पीछे जाकर देखता हूँ कि जो आज एक दूजे के लिए न्योछावर है कलतक एक दुसरे को जानते भी नहीं थे। किसी की परवरिश किसी माहौल में हुई है और किसी की और माहौल में लेकिन वो भी एक-दूजे पे जान छिड़कते हैं और तो और कई बार परवरिश करने वाले माहौल यानि अपने पुराने संबंधों को भी नज़र-अंदाज़ कर देता है।
कहीं एसा तो नहीं कि हम दुनिया में किसी और मकसद से आये थे, ये सब इक दिखावटी दुनिया है या फिर एसा भी हो सकता है कि हमे इसी जीवनचक्र का इक हिस्सा बन कर रहना है...
आज जन्माष्टमी है इक अजीब माहौल है इक रौनक है आज हर कोई खुशियाँ मन रहा है लेकिन कल ये सब कुछ जैसे खो सा जायेगा। मेरे लिए तो आज भी बीते हुए कल जैसा ही है और कल भी वैसा ही रहेगा, जैसे ये सभी रौनके मेरे लिए फीकी पड़ गई हो ऐसा लगता है कि किसी चीज़ की तलाश में हूँ जो की मिल नहीं रही है। शायद मेरे मन को शांति उसके मिल जाने पर ही हो...ऐसा आज ही नहीं अक्सर मैं महशुश करता हूँ इतने सारे लोगो के बीच होते हुए भी, नए नए दोस्त बनाते रहने के बावजूद , नए नए लोगों के सोच को जानने के बावजूद भी जैसे इक अकेला सा हूँ। पता नहीं ये कहाँ जाके ये मन शांत होगा या फिर इस अशांति में ही जिंदगी गुज़र जाएगी...

Saturday, 22 June 2013

Random Page; Sunday, October 14, 2012

"हम जो भी रिश्ता आस-पास देखतें हैं उसे अगर हम खुद तक सिमित रहकर ना देखें बल्कि उससे अलग होकर उस रिश्ते को देखें तो मैंने महशुश किया है की हर रिश्ते की पुन्राव्रीती होती है, जो हम आज अपनी पीढ़ी में कर रहे हैं वही सिख तो अगली पीढ़ी को मिलेगी. अगर हम अपने ही घर में देखें तो अगर आज हम अपने माता-पिता की बात अनसुनी करते हैं तो हम अपनी अगली पीढ़ी से ये उम्मीद कैसे रख सकते हैं की वो हमारी बात सुने.

एक माँ अपनी बेटी को जिस निगाह से देखती है, उसका ख्याल रखती है अगर वही सोच अपनी बहु के लिए भी रखे तो शायद सास-बहु सीरियल न बने. एक पिता अपनी बेटी के ख़ुशी के लिए कुछ भी करता है, वो चाहता है की उसकी बेटी को ऐसा ससुराल मिले जहाँ उसे सब प्यार करे; क्या कभी वो खुद पर नज़र डालता है की क्या वो अपनी पत्नी की हर बात वैसे ही मानता है जैसे की बेटी के लिए चाहता है अगर नहीं तो वो ऐसी उम्मीद किसी और लड़के से कैसे रख सकता है.

मुझे किसी ने कहा "एक लड़की कितनी भी सेवा करे तब भी वो अपने पति कि रानी नहीं बन पाती... पर हज़ार गलतियाँ करने पर भी पापा के लिए राजकुमारी होती है"
लेकिन मेरा मानना है कि हम वही पाते हैं जो हम करते हैं. लड़की शादी करके अपने पति से ये उम्मीद करती है कि उसके पति उसकी ननद से ज्यादा उसकी बात माने और वही लड़की चाहती है कि उसका भाई अपनी पत्नी से ज्यादा उसकी की सुने अगर ऐसा न हुआ तो वो जोडू का गुलाम कहलाता है..."

-Chandan Kumar Gupta